अडानी पोर्ट्स को तीसरी तिमाही में 3,043 करोड़ रुपये का मुनाफा

अहमदाबाद, 03 फरवरी (वार्ता) अडानी समूह की मुख्य कंपनी अडानी पोर्ट्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में समेकित आधार पर 3,043 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की गयी। इसमें बताया गया है कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान उसका राजस्व 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,705 करोड़ रुपये पर रहा। कंपनी ने बताया कि घरेलू बंदरगाह कारोबार से उसे 6,701 करोड़ रुपये और अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह कारोबार से 1,067 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें क्रमशः 15 प्रतशत और 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लॉजिस्टिक्स कारोबार से प्राप्त राजस्व 62 फीसदी बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

घरेलू बंदरगाह कारोबार में रिकॉर्ड 4,877 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दर्ज किया गया है। देश के कंटेनर बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 45.8 फीसदी रही। अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह कारोबार का राजस्व पहली बार 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में 38,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य तय किया है। साथ ही परिचालन लाभ 22,800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वित्त वर्ष के दौरान उसका कुल पूंजीगत निवेश 11-12 हजार करोड़ रुपये रहेगा।

Next Post

थॉमस रेव के शतक से इंग्लैंड का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Tue Feb 3 , 2026
बुलावायो,03 फरवरी (वार्ता) कप्तान थॉमस रेव (110) के शानदार शतक से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। थॉमस रेव ने रन आउट होने से पहले 107 गेंदों में 14 […]

You May Like