जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत भंडारी बाबा मंदिर के पीछे उपरैनगंज निवासी युवक के खाते से साइबर ठग ने बिना ओटीपी या मैसेज के यूपीआई के माध्यम से 3 लाख 20 हजार उड़ा लिए।पुलिस ने बताया कि बुधवार को जितेन्द्र दुबे 47 वर्ष निवासी भंडारी बाबा मंदिर के पीछे उपरैनगंज ने लिखित शिकायत की कि उसका अकाउण्ट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मिलौनीगंज में है।
विभिन्न तारीखों को उसके बैंक खाते से कुल 3 लाख 20 हजार रूपये आहरित कर लिये गये, जब वह अपनी पासबुक प्रिंट कराने बैंक गया तो उसे बैंक खाते से हुयी आहरित राशि के संबंध में ज्ञात हुआ, उसे राशि निकाले जाने के समय किसी प्रकार का ओटीपी या मैसेज बैंक के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ था।
