एडिशनल एडवोकेट जनरल ने मुझे आदतन अपराधी बता दियाः दिग्विजय सिंह

इंदौर: प्रदेश के एडिशनल एडवोकेट जनरल ने मुझे आदतन अपराधी बता दिया. भाजपा लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन नहीं मानती है. मुस्लिमों पर अत्याचार की स्टेटस रिपोर्ट नहीं देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई एवं एक कमेटी बनाने की मांग को लेकर कोर्ट के समक्ष निवेदन करने आया हूं. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज ही शहर में मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार को लेकर हाईकोर्ट में निवेदन करने स्वयं उपस्थित हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि अतिरिक्त महाधिवक्ता ने मुझे आदतन अपराधी बता दिया. मुझ पर 11 प्रकरण दर्ज होने की बात कही है, मैंने न्यायधीश के निवेदन किया कि मुझ पर राजनीतिक मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन क्रिमनल एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का पालन करना चाहती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना नहीं चाहती है. पालन करने का आवेदन करने पर यह भाजपा, आरएसएस और विहिप अपराधी बना देती है.

स्टेटस रिपार्ट क्यों नहीं दी
सिंह ने कहा कि आज 2021 में मुस्लिम अत्याचार पर मैंने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी राज्य सरकार ने आज तक स्टेटस रिपोर्ट नहीं दी है. मैंने हाईकोर्ट से निवेदन किया कि मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी की एक कमेटी बनाई जाए, जहा पर प्रताड़ित व्यक्ति आवेदन दे और उसकी सुनवाई हो.
साथ ही पूर्व 11 अधिकारियों, जिसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, कलेक्टर मंदसौर, इंदौर और उज्जैन, आईजी इंदौर ,उज्जैन एवं एसएसपी इंदौर, एसपी उज्जैन और मंदसौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज होकर कारवाई हो. उन्होंने आज तक स्टेटस रिपोर्ट क्यों नहीं दी? मैं कोर्ट में निवेदन करने आया था, सुनवाई तो वकील साहब ही करेंगे. अगली तारीख पर उक्त विषय में बात होगी.

Next Post

अग्रवाल कंपाउंड का विकास जनसहयोग से करने पर ली बैठक में सहमति

Fri Nov 28 , 2025
इंदौर: आज निगम आयुक्त और महापौर ने देवास नाका क्षेत्र के औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों से विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की. इस दौरान क्षेत्र के विकास हेतु भू उपयोग बदलने और विकास कार्य सीएसआर फंड से करने पर सहमति बनी है.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त दिलीप कुमार यादव […]

You May Like