पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। यह कुआं अंडमान द्वीपसमूह के पूर्वी तट से करीब 17 किलोमीटर दूर है।
एनर्जी सेक्टर में भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, अंडमान सागर में स्थित श्री विजयपुरम 2 (Sri Vijayapuram 2) कुएं में प्राकृतिक गैस का पता चला है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। यह कुआं अंडमान द्वीपसमूह के पूर्वी तट से करीब 17 किलोमीटर दूर है। कुएं की जलगहराई 295 मीटर है, यानी यह समुद्र की सतह से 295 मीटर गहने पानी में स्थित है। इसकी लक्षित गहराई 2650 मीटर रखी गई थी।
केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कुएं को पानी की सतह से लेकर समुद्र के नीचे जमीन में कुल 2650 मीटर तक खोदा गया। इसमें 295 मीटर पानी की गहराई और उसके नीचे जमीन में लगभग में 2355 मीटर गहराई शामिल है। शुरुआती उत्पादन परीक्षण ( Initial Production Testing से पता चला कि 2212 से 2250 मीटर की गहराई में नेचुरल गैस मौजूद है और उसमें समय-समय पर फ्लेयरींग भी देखा गया।
