उज्जैन: विकास प्राधिकरण ने बेगम बाग व महाकाल मंदिर मार्ग क्षेत्र में 30 से अधिक संपत्तियों की लीज निरस्त कर कार्रवाई शुरू की है. कई मालिकों ने लीज नवीनीकरण न कर आवासीय संपत्तियों पर होटल-होमस्टे चला दिए और हिस्सों में बेच दिया.
नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर लीज समाप्त कर संपत्तियां कब्जे में ली जा रही हैं. कई मामलों में कोर्ट से राहत न मिलने पर मालिक खुद ही निर्माण हटा रहे हैं.हरि फाटक ब्रिज के आगे अंगारा रेस्टोरेंट भी स्वेच्छा से तोड़ा जा रहा है. शेष मामलों में फैसला होते ही आगे कार्रवाई होगी.
