दबंगों ने रूकवाया तीस हजार पौधों का रोपण

जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र में दबंगों ने तीस हजार पौधों का रोपण कार्य रूकवा दिया। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए वन रक्षक को धमकाया बल्कि पौधा रोपण करने पहुंचे श्रमिकों को भी डरा धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक वन रक्षक विपेन्द्र रैदास पिता स्व. लखन लाल रैदास 32 वर्ष बीट गार्ड लादवार वन परिक्षेत्र कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2016 से वन विभाग मे वन रक्षक के पद पर पदस्थ है वर्ष 2023 से वन परिक्षेत्र कुण्डम के बीट लादवार में बीट गार्ड के पद पर कार्यरत है।

वन विभाग कैम्प पीएनबी मद से बीट लादवर के कक्ष के रकवा 30 हेक्टयर में तीस हजार पौधों को रोपण विभाग द्वारा किया जाना था। वह वृक्षारोपण कार्य कराने के लिए बीट मजदूरों के साथ पौधे लेकर वृक्षारोपण के लिये पहुंचा तभी ग्राम ददरगवां के रोशन मार्को, तीरथ सैयाम, राजेन्द्र मार्को आये और वृक्षारोपण करने से मना करने लगे। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे वन रक्षक ने कहा कि यह कार्य शासन के आदेश से वन भूमि पर किया जा रहा है, कार्य मेंं बाधा मत डालिये फिर ग्राम ददरगवां के तीन चार लोग और आ गये जिन्होंने भी वृक्षारोपण कार्य करने से मना करने लगे व वृक्षारोपण में लगे मजदूरों को भी वहां से भगा दिये। पौधे वाली गाडी को भी वहा से वापस करवा दिये, जिससे वृक्षारोपण कार्य नहीं किया जा सका।

Next Post

बैंक मैनेजर ने कैशियर को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से मुकरा

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत लवली ढाबा में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर के बीच में शादी को लेकर विवाद हो गया। मैनेजर ने अचानक शादी से इंकार किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर ने महिला के बाल पकडक़र कार की […]

You May Like