शहर में वाहनों से की जा रही लोडिंग-अनलोडिंग से व्यापारी वर्ग परेशान, पुराने हाट मैदान में समस्या अधिक

नीमच। शहर के पुराने हाट मैदान स्थित बी ब्लॉक के व्यावसायिक क्षेत्र में दुकानदार अनेक समस्याओं से जूझ रहे है। लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई धणी धोरी नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व इस व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण नगर पालिका नीमच द्वारा किया गया था। यहां के व्यापारियों की मुख्य समस्या ट्रांसपोर्टरों द्वारा छोटे बड़े वाहनों से की जाने वाली लोडिंग और अनलोडिंग की है। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने ट्रांसपोर्टर वाहन खड़े कर लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं। जिससे परिसर में आने के दोनों रास्ते ब्लॉक हो जाते है। हमारी दुकान वाहनों की आड़ में दब जाती है। जिसकी वजह से ग्राहक नहीं आ पाते और हमारी दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित होती है। दुकानदारों ने सवाल खड़ा किया कि दिनदहाड़े भारी वाहन शहर के बीचो-बीच परिसर में किस नियम के तहत प्रवेश करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि हमने यातायात पुलिस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन सभी जगह शिकायत की है। लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि यातायात पुलिस से इक्का दुक्का लोग आकर केवल देखकर चले जाते हैं, और अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। अमूमन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर पालिका द्वारा बनाए गए इतने महंगे शॉपिंग काम्प्लेक्स में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शौचालय, मूत्रालय, स्ट्रीट लाइट तक इस व्यवसायिक परिसर में उपलब्ध नहीं है। व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास लोग खुले में शौच करते हैं।पानी की कोई व्यवस्था यहां मौजूद नहीं। पेवर ब्लॉक स्वीकृत होने के बावजूद नहीं लगे। पानी निकासी के लिए नालियां नहीं है। बारिश में पानी भर जाने के कारण रास्ते? से निकलना मुहाल हो जाता है। सफाई व्यवस्था यहां पर पूरी तरह चरमराई हुई है। यहां के व्यापारियों ने बताया कि बदबू और धूल उडऩे से अक्सर हम लोग बीमार रहते है। व्यापारियों की मांग है कि पुलिस का यातायात विभाग और नगरपालिका प्रशासन तुरंत कार्रवाई करें, अन्यथा यहां के व्यापारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Next Post

सिंदूर मिटाने का क्या परिणाम होता है इसका जवाब दिया ऑपरेशन सिंदूर ने : मोदी

Mon May 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर देश के कोटि-कोटि लोगों की प्रतिज्ञा और भावनाओं का प्रतीक है और इससे आतंकवादी समझ गये होंगे कि ऐसी घिनौनी हरकत का क्या परिणाम होता है। श्री मोदी ने सोमवार रात देश के नाम अपने संबोधन […]

You May Like