फिल्म सिटी : पारदर्शी प्रक्रिया से होगा भूमि का हस्तांतरण

जबलपुर। मीडिया और मनोरंजन उद्योग को लेकर मुंबई में हुए शिखर सम्मेलन WAVES 2025 के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को जबलपुर में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया गया कि जबलपुर में फिल्म सिटी के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित होगी। कलेक्टर ने कहा कि फिल्म सिटी का निर्माण पूर्णता पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि जमीन का हस्तांतरण टेंडर, ई टेंडर, आनलाइन आक्शन आदि के माध्यम से होगा । श्री सक्सेना ने बताया कि इसके लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ( एमपीटीबी) की वेबसाइट, और सभी समाचार पत्रों में निविदा निकालकर वेंडरों को कार्य साौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी जो वन टू वन मीटिंग करके योग्य वेंडरों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि शहर के कलाकार और निर्माताओं के अलावा बाहर से आने वाले निर्माता निर्देशकों को भी अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर से जो भी आएगा वह स्थानीय सहयोग के

Next Post

ओडिशा की बेटियों ने रचा इतिहास, खो-खो में महाराष्ट्र को हराकर जीता स्वर्ण

Fri May 9 , 2025
गया, 09 मई (वार्ता) बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ओडिशा की लड़कियों ने एक जबरदस्त उलटफेर करते हुए खो-खो के अंडर-18 वर्ग में पावरहाउस महाराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में 34-31 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं ओडिशा के लड़कों को इसी वर्ग में […]

You May Like