रेस्टारेंट में चाकू मारने की धमकी देकर मैनेजर से नगदी, मोबाइल लूटा

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत सालीवाड़ा स्थित रेस्टारेंट में चाकू मारने की धमकी देकर लुटेरों ने मैनेजर से नगदी, मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि रोशन तिवारी 24 वर्ष निवासी निवासी सालीवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कैदीखाना रेस्टारेंट सालीवाड़ा में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। पूर्व में कैदीखाना रेस्टारेंट में विशाल चौधरी वेटर का काम करता था, जिसको उसने कैमरे में गांजा पीते देख लिया था, इसी बात पर रेस्टोरेंट के मालिक ने विशाल चौधरी को काम से निकाल दिया था। विशाल चौधरी अपने दोस्तों एवं भाई के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था और खाना खाकर सभी बाहर चले गये थे। लगभग 5 मिनिट बाद अक्षय उर्फ अंशु चौधरी अपने एक साथी के साथ हाथ में चाकू लेकर रेस्टोरेंट में आये और उसे पकड़कर मारने का प्रयास करने लगे, बीचबचाव करने रेस्टारेंट का कर्मचारी संतकुमार आया तो संतकुमार को भी चाकू मारने की कहकर संतकुमार की जेब से मोबाइल एवं पैसे निकाल लिये, उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गये जिमसेें 500 रूपये के 5 नोट रखे हुये थे।

Next Post

जीजा-साले ने की चाकूबाजी, दो भाई घायल 

Mon Jul 28 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत लेमा गार्डन में शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर जीजा साले ने मारपीट करते हुए चाकूबाजी कर दी जिसमें दो भाई घायल हो गए।‌वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटर साइकिल को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि […]

You May Like