सिंहस्थ के सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे हों

इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह ने सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रख कर किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की.बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत रेसीडेंसी स्थित विश्राम भवन गेस्ट हॉउस में उन्नयन कार्य किया जाना है. इसके अलावा निरंजनपुर चौराहे से मांगलिया तक स्टार्म वाटर ड्रेन लाइन बनाना है. साथ ही तलावली चांदा से अरंड़िया मार्ग तक निर्माण कार्य किया जाना है.

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि सिंहस्थ के तहत नमामि गंगे परियोजना फेज-एक के तहत कान्ह नदी शुद्धीकरण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा पालदा तिराहे से बायपास तक 4 किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य होना है. साथ ही सुपर कॉरिडोर, लवकुश चौराहा से पालिया टोल नाका तक 12 किलो मीटर लम्बी सड़क बनना है. इस निर्माण से इंदौर से उज्जैन जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात सुगम होगा.
एमआर-10 पर रेल्वे ओवर ब्रिज के समानांतर अतिरिक्त फोरलेन
आईडीए द्वारा बताया गया कि इंदौर-उज्जैन रोड के यातायात को सुगम बनाने हेतु एमआर-10 पर रेल्वे ओवर ब्रिज के समानांतर अतिरिक्त फोरलेन का निर्माण करना है, जो दो वर्ष की अवधि में पूरा हो जाएगा. उक्त ब्रिज बन जाने से रोड़ का यातायात सुगम होगा.

Next Post

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन का पुनर्गठन, वैभव यादव बने अध्यक्ष

Fri May 9 , 2025
उज्जैन:जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, उज्जैन का पुनर्गठन हो गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव को अध्यक्ष चुना गया है। शपथ ग्रहण और खेल अभिनंदन समारोह 10 मई को माधव क्लब में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश केमकर शपथ दिलाएंगे, जबकि पूर्व अध्यक्ष प्रवीण वशिष्ठ, जो […]

You May Like

मनोरंजन