केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बीजेपी की बढ़त पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “दिल्ली तो झांकी हैं, बिहार अभी बाकी है. जय NDA”

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हुई है, जिसमें आम आदमी पार्टी के संजीव झा आगे चल रहे हैं. वहीं, जनता दल (यू) के शैलेंद्र कुमार 4964 वोटों के अंतर से पीछे हैं.

आम आदमी पार्टी के लगभग सभी बड़े चेहरे पिछड़ते दिख रहे हैं. अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन, अवध ओझा अपनी-अपनी सीटों पर बीजेपी से पिछड़ रहे हैं. केवल जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया आगे हैं, लेकिन वहां भी कांटे की टक्कर चल रही है.

दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है. इसको लेकर अन्ना हजारे का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहिए था कि वो उनके लिए काम करेंगे. मैं बार बार बताता था, लेकिन उनके दिमाग में […]

जंगपुरा सीट पर पांच राउंड की काउंटिंग के बाद मनीष सिसोदिया 3869 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. मनीष सिसोदिया को अब तक कुल 19222 वोट मिले जबकि बीजेपी के तरविंदर सिंह को 15353 वोट मिले.

9 राउंड की मतगणना के बाद मुस्तफाबाद सीट से AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन को केवल 2438 वोट मिले हैं. बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 40 हजार से ज्यादा मतों के अंदर से लीड कर रहे हैं. मोहन सिंह बिष्ट को 60388 मिले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के अदील अहमद […]

दिल्ली चुनाव की मतगणना के आंकड़े अब निर्णायक स्थिति में पहुंच चुके हैं. बीजेपी बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी काफी पीछे हो गई है. इस बीच बीजेपी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें इंडिया गेट पर कमल खिलता दिख […]