नयी दिल्ली ,25 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की मंजूरी पर कहा है कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
श्री मोदी ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, “ देशभर के अन्नदाताओं के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर के साउथ एशिया रीजनल सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से आलू की पैदावार से जुड़े हमारे किसान भाई-बहनों को काफी लाभ होगा।
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आगरा के सिंगना में क्षेत्रीय आलू केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी।
