सीधी। जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम डढ़िया निवासी एक अधेड़ के ऊपर ट्रेक्टर ट्राली के गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डढ़िया निवासी सूखेद्र विश्वकर्मा उर्फ़ दादूली पिता चंद्रवली विश्वकर्मा सोमवार की रात 9 बजे पचोखर के पंडित के ट्रेक्टर की ट्राली का काम घर में […]

सीधी। स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में आगामी 3 जनवरी से होने वाले अखिल भारतीय आमंत्रण अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एवं ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में भाग लेने वाली टीमों की फ्रेंचाइजी का वितरण अक्षत रेसीडेंसी में सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति सीधी के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में किया […]

सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचर गांव में पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। पुलिस उभयपक्षों पर मामला दर्ज करते हुये घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के सासन […]

उज्जैन। आगर जिले के बड़ौद में सोमवार को प्लॉट के विवाद में 17 साल के भतीजे को बड़े पापा ने अपने पुत्र के साथ मिलकर चाकू घोंप दिया। चाकू पेट में फंस गया था। परिजन उपचार के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जैसे ही चाकू निकाला […]

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में भ्रष्टाचार और “कागजी विकास” ही देखने को मिला है। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शर्मा […]

अशरफ अली भोपाल। क्रिसमस पर्व से पूर्व सोमवार को ओल्ड अशोक गार्डन स्थित सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स कैथड्रल चर्च परिसर उत्सवमय माहौल में जगमगा उठा। आकर्षक लाइटिंग से सजे चर्च परिसर में 26 फीट ऊंचा भव्य सितारा स्थापित किया गया, जो आस्था, शांति और उल्लास का प्रतीक बना। शाम ढलते ही […]

खरगोन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन प्रवास के दौरान महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती […]

सीधी। वैष्णवी गार्डन सीधी में लिनेस क्लब कामाख्या द्वारा आयोजित मिसेस लिनेस प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन भव्यता, गरिमा और सांस्कृतिक विविधता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, तत्पश्चात रंगारंग प्रस्तुतियों और पारंपरिक परिधानों की झलक ने सभी का मन […]

खण्डवा। एसआईआर के बाद लंबी मशक्कत के बाद 86100 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। जिले में 10 लाख 29 हजार के लगभग मतदाता थे। अब 10 लाख से भी कम मतदाता बचे हैं। निर्वाचन में कई नामों की उखाड़ पछाड़ देखने को मिली। अब मतदाता सूचियों का प्रशासन लोगों […]

छिन्दवाड़ा. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने फिर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा से लेकर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलाने के उपरांत रोजगार के सुअवसर नेताद्वय के प्रयासों से सतत रूप से प्राप्त हो रहे हैं और […]