कॉलेज मोड़ के सड़क पर लबालब पानी

सिंगरौली: कॉलेज मोड़ बैढ़न तिराहा पर नाली के जाम होने से लबालब पानी सड़क पर भर गया है,जहां राहगीरो के साथ-साथ वाहन चालको को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बताते चले कि जिले में पिछले 48 घंटे से अर्नब चक्रवात तूफान का असर है।

समूचे ऊर्जाधानी में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि बारिश की रफ्तार आज गुरूवार की शाम से बढ़ी है। वहीं तेज हवाएं भी चल रही हैं। लगातार हो रही बारिश से कॉलेज तिराहा पर लबालब पानी जमा होने से राहगीर एवं दुकानदार परेशान हैं। बताया जा रहा है कि यहां की नाली जाम है।

Next Post

अडानी स्पोर्ट्सलाइन एकेडमी के स्केटर्स ने 46वीं जीएसआरएसए रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 15 पदक जीते

Fri Oct 30 , 2026
अहमदाबाद, 30 अक्टूबर (वार्ता) अडानी स्पोर्ट्सलाइन एकेडमी के सात छात्रों ने 46वीं जीएसआरएसए रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में दो स्वर्ण, 10 रजत और तीन कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता अहमदाबाद के डीपीए स्कूल में आयोजित की गई थी। पार्थ शाह (अंडर 15 से 18 बॉयज, क्वाड) […]

You May Like