कटनी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान

जबलपुर। कटनी स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता की रणनीति के तहत सुबह 8 बजे से जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के 34 टिकट जांच कर्मचारियों ने करीब 20 ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की। आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से हुई कार्रवाई में बिना टिकट व अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, अनधिकृत वेंडिंग और गंदगी फैलाने सहित 320 मामलों में 2.15 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। कैटरिंग स्टॉल और वेंडरों की भी जांच की गई। जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर-कटनी-मैहर-सतना रेलखंड सहित पूरे मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक संदीप श्रोती ने कटनी में जांच दलों का समन्वय किया। क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित सिंह और स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने, नियमों का पालन करने और रेलवे परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Next Post

मिशन अमानत के तहत यात्री का सामान लौटाया

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। मिशन अमानत के तहत RPF जबलपुर ने ट्रेन संख्या 12190 के बी-05 कोच की बर्थ नंबर 67 पर छूटा लैपटॉप बैग बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटा दिया। 139 हेल्पलाइन से सूचना मिलने पर बीट ए-10 पर तैनात आरक्षक शिव कुमार बागरी ने तत्काल कोच की जांच की और […]

You May Like