
सिंग्रामपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लगभग 6,000 मतों से जीत के बाद सिंग्रामपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। पोड़ी तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव की यह जीत पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनका कहना था कि यह परिणाम प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने का प्रयास करेगी।
जश्न में प्रमुख रूप से दीपक यादव, प्रमोद धनगर, गोलू विश्वकर्मा, कैलाश तेकाम, दिनेश साहू, कारे सिंह, हर्षिल जैन, गुड्डा शुक्ला, शंकर सिंह, भैया यादव, नितिन सोनकर, मुंशी विश्वकर्मा, शिव सिंह, सौरभ झरिया, मंगल ठाकुर, राजकुमार राय, सत्यम झरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
