जेल में दो बंदियों के बीच झड़प, जेल प्रशासन ने बदली बैरक

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल के भीतर शुक्रवार को दो बंदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना के बाद जेल परिसर में हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में प्रहरियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद जेल प्रशासन ने दोनों के बैरक बदल दिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बंदियों के बीच तकरीबन दो साल पहले किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है।

जेल के भीतर रहने के बावजूद दोनों के दिलों में एक-दूसरे के प्रति गुस्सा शांत नहीं हुआ था। शुक्रवार को जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ, पुरानी खुन्नस फिर से बाहर आ गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बंदियों के बीच शुरुआत तू-तू, मैं-मैं से हुई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना के बाद जेल परिसर में हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में प्रहरियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

जेल उप अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि दो बंदियों के बीच मामूली विवाद हुआ था। जानकारी मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया था। दोबारा उनके बीच में ऐसी स्थिति न बने इसे रोकने के लिए ज दोनों ही बंदियों के बेरियर (बैरक) अलग-अलग कर दिए हैं। अब दोनों को जेल के अलग-अलग कोनों में कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है।

Next Post

कम दाम में ड्रायफ्रूट बेचने का झांसा, सेवानिवृत्त कर्मी हुआ ठगी का शिकार

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर पटेल नगर में निवासी व्हीकल फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मी एक ठग के चंगुल में फंस गया। जालसाज ने कम दाम में ड्रायफ्रूट बेचने का झांसा देकर 97 हजार 454 रूपये की चपत लगा दी।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को निरंजन प्रसाद विश्वकर्मा 67 वर्ष निवासी महाराजपुर […]

You May Like