परसिली आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत

सीधी।  राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सीधी जिले के परसिली आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार तथा उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक शैला नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम परसिली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात वे ग्राम चमराडोल पहुंचकर हितग्राही ओम प्रकाश बैगा एवं उनके परिजनों से गृह भेंट करेंगे।

कार्यक्रम उपरांत दोपहर 1.00 बजे राज्यपाल रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

हत्या के आरोपी कर्मचारी की छुट्टी, कलेक्टर और एसडीएम के निर्देश पर बर्खास्तगी की मुहर

Wed Feb 25 , 2026
सीधी/कुसमी। जिले के कुसमी में पुजारी की निर्मम हत्याकांड के आरोपी स्थाईकर्मी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग मझौली को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीधी के आदेश पर एसडीएम मझौली की मोहर लगने के बाद सेवा से पृथक कर दिया गया है। यहां बताते चलें कि सीधी जिले के कुसमी […]

You May Like