दो शावकों संग मादा तेंदुए की आहट से ग्रामीण हुए सतर्क

इंदौर: पिछले वर्ष जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला था, अब उसी इलाके में एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखे जाने की खबरों ने फिर हलचल बढ़ा दी है. डबलचौकी क्षेत्र के शिवनी गांव के आसपास बीते कुछ दिनों से वन्यजीव की गतिविधियां तेज होने के संकेत मिले हैं. ग्रामीणों में एहतियात का माहौल है, हालांकि फिलहाल किसी पशु या मवेशी के शिकार की पुष्टि नहीं हुई है.
गौरतलब है कि वर्षभर पहले इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था, जिसके दोनों पंजे काटे गए थे. मामले ने वन्यजीव तस्करी और क्रूरता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था. अब ताजा घटनाक्रम में खेतों और पहाड़ी इलाकों के आसपास तेंदुए के पदचिह्न मिलने से वन विभाग सक्रिय हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि पदचिह्नों के आधार पर मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. वन अमले ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है.

टीम मूवमेंट ट्रैक कर रही
वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर का कहना है कि, टीम लगातार मूवमेंट ट्रैक कर रही है. ग्रामीणों को रात में अकेले न निकलने, मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन शावकों की मौजूदगी के चलते वन विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें

Next Post

‘आप जैसा कोई नहीं…’, बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुए शहबाज शरीफ, ट्रंप को खूब लगाया मख्खन

Fri Feb 20 , 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए गठित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ शामिल हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर युद्ध से तबाह गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए गठित बोर्ड ऑफ […]

You May Like