पहचान छिपाने विग लगा,कपड़े बदल की चोरी, 300 किमी पीछा कर 10 घंटे में दबोचा गिरोह

रतलाम। पुलिस ने अंर्तराज्यीय शातिर चोर गिरफ्त के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने अपनी पहचान छिपाने के लिए विग गलाई और पकड़े बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने 10 घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गिरफ्तारी के लिए 300 किमी तक पीछा भी करना पड़ा।

नामली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी नकबजनी की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 300 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद मेरठ (उत्तर प्रदेश) के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के गहने, वारदात में उपयोग कार और औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 27 जनवरी को नामली निवासी फरियादी सुरेश धाकड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वे सुबह अपने खेत गए थे, तब अज्ञात बदमाशों ने उनके सूने घर का ताला तोडक़र गोदरेज की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने तत्काल धारा 303(2), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो आरोपी चकमा देने के लिए बडऩगर, उज्जैन और आसपास के रास्तों पर बार-बार रूट बदलते रहे।

लगभग 300 किमी के लंबे पीछा करने के बाद, पुलिस ने 8-लाइन रोड पर बारा पत्थर के पास घेराबंदी कर कार डीएल 8 सी 7936) को रोका और दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर हैं। गिरोह का मुख्य सदस्य इरफान सिर से मुंडा (गंजा) है, इसलिए वह वारदात के समय विग (नकली बाल) लगाता था ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। आरोपी वारदात के तुरंत बाद कार में ही कपड़े और चश्मे बदल लेते थे ताकि हुलिया पूरी तरह बदल जाए।

यह हुआ बरामद : पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 5,22,400 का मशरूका बरामद किया है। इसमें सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और मोती, चांदी की पायजेब और बिछुड़ी, वारदात में उपयोग की गई कार और ताला तोडऩे के उपकरण।

Next Post

विषाक्त भोजन से विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत

Wed Jan 28 , 2026
उमरिया। जिले के करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम जरहा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से कई छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा ग्यारहवीं तक के लगभग 20-30 छात्र-छात्राएं उल्टी और दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए, जिससे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।