बजरंग दल ने फूंका बांग्लादेश का पुतला

बुधनी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल जिला के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रहे कथित नरसंहार, अत्याचार, मंदिरों के विध्वंस एवं जबरन धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार विश्व के मानवाधिकार मूल्यों पर गहरा आघात है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष बाबा ठाकुर, नगर अध्यक्ष यशवंत साहू, नगर महामंत्री कुबेर सिंह ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष सचिन मेहरा, राम गोस्वामी, जितेंद्र साहू, राधे अग्रवाल, दीपक कहार, रजत कुमार, राजेश माझी, गया प्रसाद केवट, गुड्डू प्रजापति, अजय धुर्वे, प्रमोद साहू, अंकित साहू, शिवम साहू, अंकित तिवारी, अनीश गौर, लोकेश मीणा, अभिषेक गिरी, रवीश चौबे, अजय यादव एवं संदीप आदि उपस्थित थे.

Next Post

जमीन विवाद में हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu Dec 25 , 2025
रेहटी। जमीन के विवाद में सोमवार की रात ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मय कुल्हाड़ी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फिलहाल फरार बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामराज कीर ग्राम मट्टागांव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like