इंदौर: जिले में लाखों वोट कम होने का उपयोग भाजपा चुनाव प्रभावित करने करेगी। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के आधे कलेक्टरो को मसूरी भेजा जा रहा था । हमने चुनाव आयोग को शिकायत की और ट्रेनिंग का आदेश निरस्त हुआ। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगा रहे थे कि अधिकारी नहीं सुन रहे है। मेरी उनको सलाह है कि वे पद से इस्तीफा दे, फिर देखे कैसे नहीं सुनते है।
यह बात आज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से कही।एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आज कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में प्रदेश विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा ने उक्त प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधा आरोप लगाया है इंदौर में 5.41 लाख और भोपाल में 4.50 लाख मतदाता गायब है। उक्त मतदाताओं को कांग्रेस ढूंढेगी और वापस नाम जुड़वाएगी। वर्मा ने कहा कि 5.41 लाख मतदाता गायब होना , यह चूक नही है, बल्कि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। कांग्रेसी इसके खिलाफ जमकर आवाज उठाएंगे।कम या गायब मतदाता सूची का उपयोग भाजपा चुनाव प्रभावित करने में कर सकती है।
