मध्यान्ह भोजन जांचने बच्चों के साथ किया भोजन


ब्यावरा: जिले में भोजन की गुणवत्ता और शैक्षिणिक गुणवत्ता के लिए कलेक्टर एवं जिपं सीईओ द्वारा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की जा रही है ताकि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन और शिक्षा प्राप्त हो सके. इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम द्वारा इंदिरा नगर स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने बच्चों के साथ भोजन किया.

गौरतलब है कि शासन द्वारा शासकीय स्कूलों में बच्चो को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और मैन्यू अनुसार भोजन नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठते रहे है, इसको लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपनाते हुए शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकरियों को निर्देशित किया है कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने वह स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन कर उसे परखे.
बच्चों से की चर्चा
शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अनुवीक्षण के लिए एसडीएम गोविंद कुमार दुबे शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा कॉलोनी ब्यावरा पहुंचे. यहां 135 बच्चे उपस्थित पाए गए. बच्चों के बीच बैठकर एसडीएम श्री दुबे ने भोजन किया. बच्चे काफी उत्साहित दिखे. बच्चों से एवं शिक्षकों से संवाद भी किया गया. बच्चों से प्रश्न उत्तर एवं गणितीय पहाड़ों की समझ की जानकारी ली.
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी शाला भवन के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह स्कूल वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय के परिसर में लगाया जा रहा है. एसडीएम द्वारा शाला भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाकर तत्काल देने के निर्देश दिए ताकि शाला भवन को शीघ्र ही ठीक करवाकर स्कूल संचालित हो सके. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य आर के गुप्ता, बीआरसी जी. के. दुबे उपस्थित रहे.
शिक्षा विभाग ने भी दिए निर्देश
शिक्षा विभाग द्वारा भी इस तरह के निर्देश जारी किए गये है कि सप्ताह में दो-तीन दिन जनशिक्षक, बीआरसी एवं उनके स्टॉफ के सदस्य, बीईओ व अन्य जिम्मेदार अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन करें और भोजन की गणवत्ता को परखे

Next Post

सोमालिया में विशेष सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 30 नागरिक मारे गये

Fri Dec 12 , 2025
मोगादिशु, 12 दिसंबर (वार्ता) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से 40 किलोमीटर (24.8 मील) दूर अफगोये शहर के पास सोमाली विशेष बलों के एक अभियान के दौरान 30 से ज़्यादा आम लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं। सोमालिया के गारोवे अखबार ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में […]

You May Like