300 रुपए के विवाद में दुकानदार की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: महज 300 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने एक दुकानदार की जान ले ली. ईंट से सिर पर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल दुकानदार ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मृतक राजेश पटेल निवासी नेनोद क्षेत्र में दुकान संचालित करता था. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राजेश और आरोपी कुलदीप पिता इंदरसिंह राठौर, निवासी नाहरखेड़ा हातोद के बीच 300 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.

इसी विवाद के बीच आरोपी ने राजेश से उसकी कार की चाबी मांग ली, जिससे मामला और बढ़ गया. कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर कुलदीप ने ईंट उठाकर राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में राजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे भर्ती किया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था. शुरुआत में मामला जानलेवा हमले का दर्ज किया था, लेकिन पीड़ित की मौत के बाद धारा बढ़ाकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

पति ने पत्नी के सीने में घोंपा चाकू, हुआ फरार

Wed Apr 29 , 2026
इंदौर: रामानंद नगर में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. मामूली कहासुनी और चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी के सीने पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया.घटना बीती रात करीब 9 बजे […]

You May Like