जबलपुर: सिविल लाईन थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दूध कारोबारी की बेरहमी से पिटाई कर दी और धमकी देकर भाग गए। इस बीच पीडि़त की जेब में आठ हजार रूपए भी गायब हो गए।पुलिस के मुताबिक खुसबर कुरैशी निवासी गली न. 12 सदर ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लवली होटल के बगल में दूध की दुकान है, बीती रात्रि करीब 9:30 बजे दुकान पर था.
तभी पोस्ट आफिस के पास दुध की दुकान चलाने वाला तबरेज कुरैशी अपने भतीजो रेहान कुरैशी, फरहान कुरैशी, अमान कुरैशी के साथ मेरी दुकान पर आया और विवाद करने लगे। सभी उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट किए जिससे उसे चोटें आ गई। छोटे भाई अरबाज कुरैशी व खुस्तर कुरैशी ने झगडे में बीच बचाब किये तो तबरेज कुरैशी, रेहान कुरैशी, फरहान कुरैशी, अमान कुरैशी धमकाते हुए भाग गए। इस दौरान उसकी जेब में रखे 8800 रुपये नहीं मिले। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
