गांधी चौराहा पर पान मसाले की दुकान में चोरी

बीना। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने गांधी चौराहा स्थित एक पान मसाला दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। चोर दुकान से महंगे सिगरेट और गुटखा के पैकेट ले गए,जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। दुकानदार रवि जैन ने बताया कि उन्होंने रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान बंद की थी। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। हैरानी की बात यह है कि नवरात्रि के कारण देर रात तक शहर में चहल-पहल रहती है और पुलिस सहायता केंद्र पर डायल-112 की गाड़ी भी तैनात रहती है, इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुलाटी ने भगत सिंह वार्ड, सुपर मार्केट और अयोध्या कॉलोनी में हुई पिछली चोरियों का भी जिक्र किया,जिससे चोरों के हौसले और बढ़ गए हैं।गौरतलब है कि हाल ही में एक महिला ने चोरी हुए आभूषण बदलने का आरोप लगाते हुए गांधी चौराहा पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था।शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारी वर्ग और आम नागरिक चिंतित हैं।

Next Post

नवरात्र महाअष्टमी पर केंद्रीय जेल में भक्ति का माहौल, कैदियों ने किया गरबा और गाए भजन

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर. नवरात्र महाअष्टमी के अवसर पर केंद्रीय जेल इंदौर भक्ति और सांस्कृतिक रंगों में रंगी नजर आई. इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैदियों और बंदिनियों ने गरबा और भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल महानिदेशक वरुण कपूर सपत्नीक पहुंचे और […]

You May Like

Play sound