
प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा और क्रिकेट टीम को बधाई दी। तिलक वर्मा की पारी निर्णायक रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में एशिया कप फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत के लिये क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल के मैदान पर आपरेशन सिंदूर और नतीजा भारत की जीत ही रहा।
भारत ने तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान को फाइनल में पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता। पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगाई।
