
रायसेन ।शहर में दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव की धूम चौतरफा मची हुई है।बिजली बल्बों से सजी झिलमिलाती गणेश झांकियों के दर्शन करने सुबह शाम उमड़ रही है।झांकी पंडालों में सुबह शाम भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं।श्री विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति ठाकुर मोहल्ला में गोपियों के साथ श्रीकृष्ण की मुद्रा में भगवान गजानन की आकर्षक प्रतिमाएं भक्तों को लुभा रही है।
वीणा धारी मंगलमूर्ति रूप….
गणेश मंगलमूर्ति ग्रुप गोल्डन सिटी किकी ओर से भगवान गणेश की साढ़े छह फीट की प्रतिमा वीणा हाथ में धारण किए हुए स्थापित की गई। हंस पर विराजमान प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां सरस्वती के अलावा पहली बार गणपति के हाथ में वीणा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसको देखने शाम से रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
बाल गणेश पालने में कृष्ण रूप में….
श्री रामलीला ग्राउंड पर भगवान गणेश की बालरूपी प्रतिमा पालने को माता यशोदा वासुदेव झुलाते दर्शाया गया है।हर हर महादेव गणेशोत्सव समिति मढाईपुरा में गौरी नन्दन गणेश की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अनेक रूपों ने नजर आ रहे गणपति बप्पा….
शहर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम होते भक्तों की भीड़ पांडाल में जुटने लगती है गणराज के दर्शन वंदन कर पूजन कर आरती के बाद प्रसादी का सिलसिला शुरू हो जाता है। युवाओं ने इस वर्ष भी अपने-अपने आराध्यदेव पसंद कर देवाधिदेव महादेव के पूर्व भगवान गणेश के रूप में स्थापित किया हैं। झांकी आयोजक युवा बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।लेकिन बारिश गणेशोत्सव में विघ्न पैदा कर रही है।
