टेंट हाउस और एंटिक कलेक्शन के गोदाम जलकर राख

इंदौर: शहर में बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. एक ओर चंदन नगर इलाके के लालजी टेंट हाउस के गोदाम तो एलआईजी थाना क्षेत्र के अनूप नगर में पांच मंजिला इमारत में आग की है। जिसमें रातभर चला कूलिंग ऑपरेशन सुबह दस बजे तक चलता रहा. आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया.

आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए करीब दो लाख लीटर पानी और पांच हजार लीटर फोम का इस्तेमाल करना पड़ा. आग की लपटें आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंचने लगीं, जिससे रात में ही पूरी बस्ती खाली करानी पड़ी. अब पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

इसी तरह दूसरी घटना बुधवार की रात दस बजे एलआईजी चौराहे के पास पांच मंजिला इमारत में हुई. अनूप नगर स्थित एमजी हेक्टर कार शोरूम के पास बनी एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई. इस बिल्डिंग में लकड़ी, प्लास्टिक और पुराने सामान का बड़ा भंडार था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया.

Next Post

सुभाष घई ने सिनेमा हॉल में दर्शकों की घटती संख्या पर चिंता जताई

Fri Mar 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने सिनेमा हॉल में दर्शकों की घटती संख्या पर चिंता जताई है और इसके लिए फिल्मों की टिकटों की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है। सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर खाली पड़े थिएटर की तस्वीर शेयर की और […]

You May Like