जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने फायर आर्म्स के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया। टीआई राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि बीरू उर्फ वीरेन्द्र पटैल 34 वर्ष निवासी ग्राम कूडा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ हत्या, छेडछाड, आम्र्स एक्ट, मारपीट, खनिज अधिनियम के 8 अपराध दर्ज है।
