गणपति विसजर्न में सलमान खान ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमते नजर आए हैं। इस दौरान पूरा खान परिवार दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी अर्पिता के घर गणपति बप्पा की स्थापना हुई थी और अब परिवार ने पूरे रीति-रिवाज से गणपति विसर्जन किया। इस मौके पर खान परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आए। ढोल-नगाड़ों की बीट पर सलमान खान का डांस फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहा।
गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान ब्लू टी-शर्ट और जीन्स में बेहद कैज़ुअल और स्मार्ट लुक में दिखे। बप्पा को विदा करने के दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। उनकी बहन अर्पिता खान लाल रंग के ट्रेडिशनल सूट में भाई के साथ कदम से कदम मिलाती नजर आईं। वहीं, सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा भी अपनी बेटी को गोद में लेकर ढोल की थाप पर झूमते हुए दिखाई दिए।
