इंदौर के विकास कार्यों की प्रगति की मंत्री विजयवर्गीय ने की समीक्षा

इंदौर: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में शहर के विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

उन्होंने शहर की उन्नति से जुड़ी परियोजनाओं की गति तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि इंदौर के विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया गये कुलदीप टी-20 टीम से रिलीज

Mon Nov 3 , 2025
मेलबर्न 03 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीजी की तैयारी के मद्देनजर टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम से रिलीज किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि कुलदीप को आगामी टेस्ट सीरीज की […]

You May Like