डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचना है? भोपाल जीआरपी की इस मैराथन के संदेश को जरूर समझें

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने पांच किलोमीटर की साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। मैराथन का उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस बल में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना रहा।

मैराथन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) राजाबाबू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (रेल) पंकज श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (रेल), भोपाल अंकित जायसवाल सहित लगभग 150 रेल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और नकली निवेश योजनाओं जैसे साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया। लोगों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी और पासवर्ड साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर जीआरपी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक शनिवार सभी अधिकारी और कर्मचारी कम से कम पांच किलोमीटर दौड़ या पैदल चलकर अपनी फिटनेस को बेहतर बनाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल साइबर सुरक्षा, जनजागरूकता और पुलिस की कार्यकुशलता को एक साथ मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

भोपाल बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड: आरोपियों का सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम, नाले से मिले मोबाइल

Sat Jul 4 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की साजिश से जुड़ी पुख्ता सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. ऐशबाग थाना इलाके में बुजुर्गों के साथ वारदात करने वाले शातिर आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं. पुलिस विभाग […]

You May Like