महिलाएं हर क्षेत्र में नयी उंचाईयों को छू रही : मुर्मु

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि राजनीति, समाज सेवा, प्रशासन तथा व्यापार जगत समेत सभी क्षेत्रों में महिलाएं नई उंचाईयों को छू रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यहां ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली’ के दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित चार योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद कहा कि आज यहां कहा कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा हैं। उनका सम्मान, सशक्तीकरण सभ्य समाज की निशानी है। भारत का इतिहास महिलाओं की साहस, वीरता और त्याग और बलिदान की अनगिनत कथाओं से भरा हुआ है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कुशल प्रशासन, न्याय परायणता एवं कल्याणकारी कार्यों का आज भी गुणगान किया जाता है। रानी लक्ष्मीबाई का साहस, मातृभूमि के लिए उनका बलिदान आज भी हम सभी देशवासियों के हृदय में प्रेरणा के दीप जलाते हैं। सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा की ज्योति जगायी थी।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ रही है। सैनिक के रूप में देश की सीमाओं की सेवा कर रही है। वैज्ञानिक के रुप में प्रयोगशालाओं में शोध कर रही है। खेल प्रतिस्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहरा रही है। राजनीति, समाज सेवा तथा प्रशासन तथा व्यापार जगत समेत सभी क्षेत्रों में महिलाएं नई उंचाई को छू रही है।

उन्होंने कहा कि देश भर के दीक्षांत समारोहों में उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की बढती संख्या हमारे लिए प्रेरणा दायक दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि इन सबके बावजूद यह भी एक सच्चाई है कि महिलाएं आज भी हिंसा, आर्थिक असमानता और सामाजिक रुढियां और स्वास्थ्य संबधी उपेक्षाओं का सामना कर रही है। इन बाधाओं को दूर करके ही महिला सशक्तीकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वास्तव में महिला तब सशक्त होंगी जब उसमें स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता हो और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की आकांक्षा हो और समान अवसर एवं सुरक्षा उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि सशक्त महिला न केवल अपना जीवन बल्कि समाज और आने वाली पीढियों की दिशा बदल सकती है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को बढावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाती है और उनके स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है।

राष्ट्रपति ने जिन चार योजनाओं का शुभारंभ किया उनमें पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार शामिल है। राजधानी की महिला निवासियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) योजना के तहत पिंक कार्ड दिल्ली निवासी पात्र महिलाओं के लिए होगा, जबकि ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए और ऑरेंज कार्ड मासिक पास उपयोगकर्ताओं के लिए जारी किया जाएगा।

होली और दिवाली के त्योहारों पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने की योजना का शुभारंभ किया गया जिसका लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिया जाएगा। यह राशि एक एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर होगी और परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिनके नाम पर राशन कार्ड जारी किया गया है। इसके अलावा ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना में बालिका के नाम पर विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये जमा किए जाएंगे और ब्याज सहित 21 वर्ष की आयु तक यह परिपक्वता मूल्य 1 लाख रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। दिल्ली लाडली योजना के तहत 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये की डिजिटल राशि डीबीटी की जाएगी, जो काफी समय से अपनी परिपक्वता राशि प्राप्त नहीं कर पाए थे। यह राशि ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ के तहत प्रदान की जाएगी।

 

 

Next Post

मैंने विराट और रोहित को खेलते देख मैच फिनिश करना सीखा : संजू सैमसन

Mon Mar 2 , 2026
कोलकाता, 02 मार्च (वार्ता) वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 विश्व कप के सुपर-आठ के अहम मुकाबले में नाबाद 97 रनों पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को खेलता देख मैच को फिनिश करना सीखा […]

You May Like