जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या

कटनी। शाहनगर थाना क्षेत्र के लमतरा में मंगलवार को जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम यादव की कुछ लोगों ने रास्ता रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। कुल्हाड़ी और डंडों से किए गए हमले में बलिराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। शाहनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बलिराम यादव और झुक्का यादव उम्र लगभग 60 के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह बलिराम यादव किसी निजी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों घायल से हमला कर दिया। बलिराम यादव को परिजन 100 डायल की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर लेकर पहुँचे, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर सर्वेश कुमार लोधी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

बारसूर में 195 बटालियन सीआरपीएफ की हर घर तिरंगा बाइक रैली

Tue Aug 12 , 2025
दंतेवाड़ा 12 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बारसूर (दन्तेवाड़ा) ने राष्ट्रव्यापी उत्सव की भावना को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को सातधार से बारसूर,दंतेवाड़ा के बारसूर में एक भव्य बाइक रैली एवं पैदल मार्च निकाली। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने और देशभर के नागरिकों में देशभक्ति […]

You May Like