ग्वालियर: यातायात नियमों को दरकिनार करते हुए मोटरसाईकिल पर खतरनाक स्टंट करते 6 युवकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक युवक टंकी पर बैठा है। दूसरा बाइक चला रहा है और तीसरा युवक पीछे बैठा है, जबकि छठा युवक बाइक की साइड में लटक कर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस बीच सड़क पर अन्य दो पहिया और चार पहिया वाहन भी चल रहे थे। अगर बाइक का संतुलन जरा भी बिगड़ता तो स्टंअ कर रहे युवकों या आसपास गुजर रहे लोगों को गंभी चोट आ सकती थी।
यह घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित बैजाताल रोड की है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक बेखौफ होकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जो अब पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है।
पुलिस बोली कार्यवाही करेंगे
इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। वीडियो की मदद से यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। बाइक पर स्टंट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। इन्हें पकड़कर यातायात नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
