रालामंडल में सर्विस रोड के गड्ढे हुए दुरुस्त

इंदौर:रालामंडल क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लायओवर के चलते डायवर्ट किए गए ट्रैफिक से सर्विस रोड पर भारी दबाव था. बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे रोज वाहन फंसते और लंबा जाम लग जाता था. हालत दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे थे, लेकिन जिम्मेदार निर्माण एजेंसी की लापरवाही से कोई सुधार नहीं हो रहा था.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ट्रैफिक जोन 3 हिंदू सिंह मुवेल के निर्देशन में बीट प्रभारी सूबेदार अमितकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और फ्लायओवर निर्माण में लगी एजेंसी को बदलवाकर नई एजेंसी से काम शुरू कराया गया. नतीजा यह हुआ कि महज एक सप्ताह में ही सड़क की तस्वीर बदल गई.

सर्विस रोड पर गड्ढे भरे गए और डामरीकरण कर आवागमन को सुचारु बनाया गया. बरसात और भारी ट्रैफिक दबाव के बावजूद नई एजेंसी ने तेजी से काम पूरा किया. वहीं, इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते किसी प्रकार का जाम नहीं लगने दिया गया. स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस की सराहना की है.

Next Post

आईसर ने रौंदा, गौवंश की मौत

Fri Jul 4 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईसर वाहन ने गौवंश को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक सचिन दुबे निवासी करमेता पाटन रोड गणेश होटल के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे डेरी संचालक है। बीती रात्रि 9.20 बजे वे पाटन बाई पास से चुंगी नाका की तरफ जा रहा था […]

You May Like