
रीवा।मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर पनिगवा मार्ग में बने रपटा पुल पर नहाते समय 14 साल का किशोर तेज बहाव में बह गया.
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी गई. किशोर रक्षा बंधन पर अपनी मौसी के घर दुबहा आया था. शाम तक किशोर का शव नही मिला, तलाश जारी रही. जानकारी के मुताबिक आकाश साकेत पिता वीरेन्द्र साकेत सेमरिया कुंजबिहारी थाना लौर का रहने वाला है. रक्षा बंधन पर अपने मौसी के घर दुबहा आया था. दोपहर को वह अन्य बच्चो के साथ रपटा पुल के पास नहाने गया. नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया. स्थानीय लोगो ने तत्काल बचाने का प्रयास किया तब तक आकाश बह चुका था. नईगढ़ी पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और ग्रामीणो के सहयोग से तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नही मिला. आपदा प्रबंधन टीम को भी बुलाया गया है जो तलाश कररही है. परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है, चार बच्चो में आकाश तीसरे नम्बर का था. शाम को कलेक्टर को किशोर के डूबने की सूचना मिली तो उन्होने शव के तलाश का आश्वासन दिया. 6 घंटे तक किशोर के शव को लेकर ग्रामीण स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाते रहे. हालाकि पुलिस और परिजन खोज करते रहे पर किशोर का कोई पता नही चला.
