विधायक दल की बैठक: कांग्रेस का सत्र के दौरान रहेगा जनहित के मुद्दों पर फोकस

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में भोपाल स्थित होटल पलाश में बैठक हुई है। बैठक में कांग्रेस विधायकों की व्यापक मौजूदगी देखी जा रही है, जहां जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र में जनता से जुड़े गंभीर मसलों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने की रणनीति तय करना है। उमंग सिंघार ने पार्टी विधायकों से कहा कि उन्हें सत्र के दौरान किसानों की समस्याएं,सड़क,बिजली, बेरोजगारी, महंगाई, जल संकट, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस विधायकों को विपक्ष की भूमिका को सशक्त तरीके से निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विधायक दल ने यह भी तय किया है कि जनआंदोलनों से जुड़े विषयों पर सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह मुखर होकर आवाज उठाई जाएगी।

Next Post

जिझौतिया ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

Sun Jul 27 , 2025
ग्वालियर। जिझौतिया ब्राह्मण समाज ग्वालियर की बृहद बैठक रविवार को सत्कार गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में समाज के विभिन्न कार्यक्रमों जिनमें सम्मान समारोह, वर्षाऋतु मिलन समारोह के आयोजन, पौधरोपण एवं दहेज जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिये समाज की एकजुटता पर चर्चा हुई।साथ ही समाज के ब्रहलीन सदस्यों […]

You May Like

Play sound