जिझौतिया ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

ग्वालियर। जिझौतिया ब्राह्मण समाज ग्वालियर की बृहद बैठक रविवार को सत्कार गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में समाज के विभिन्न कार्यक्रमों जिनमें सम्मान समारोह, वर्षाऋतु मिलन समारोह के आयोजन, पौधरोपण एवं दहेज जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिये समाज की एकजुटता पर चर्चा हुई।साथ ही समाज के ब्रहलीन सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मुख्य संरक्षक केडी सोनकिया, अध्यक्ष के पी अरजरिया, महामंत्री पंकज सोनकिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पस्तोर, कोषाध्यक्ष अटल बाजपेयी, पीताम्बर रावत, जीपी अरजरिया, द्वारका दुबे, श्रीकृष्ण चतुर्वेदी, गिरीश रावत, डॉ आलोक पुरोहित, शशिकांत चतुर्वेदी, धर्मेंद्र दुबे, चन्द्र प्रकाश दीक्षित, नवीन नायक, मंगल चौबे, प्रशांत चतुर्वेदी, रजनीश सोनकिया, बी के रावत, दीपक चौबे, दिनेश निचरेले, नीलू मिश्रा, दिनेश शुक्ला सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

Next Post

आंध्र प्रदेश में निवेश के बेहतरीन अवसर : चंद्रबाबू नायडू

Sun Jul 27 , 2025
सिंगापुर, 27 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनका राज्य बंदरगाहों और हरित ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में निवेश के प्रचुर अवसर प्रदान करता है। सिंगापुर की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायडू ने सिंगापुर में रविवार को कहा कि राज्य में इस […]

You May Like

मनोरंजन