दिल्ली,एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भूकम्प के झटके

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को लगातार दूसरे दिन भूकम्प के झटके महसूस किये गये।

राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकम्प के झटके देर शाम 7 बजकर 50 मिनट के करीब आये और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गयी। भूकम्प का केन्द्र हरियाणा के झज्जर में सतह से दस किलोमीटर नीचे था।

गुरुवार को भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भूकम्प आया था जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गयी थी। इसका केन्द्र भी झज्जर में ही स्थित था। दोनो दिन भूकम्प से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Next Post

दक्षिणी गाजा में इज़रायली कमांडर की मौत

Sat Jul 12 , 2025
यरूशलम, (वार्ता) दक्षिणी गाजा पट्टी में एक घटना में इजायल के एक लड़ाकू कमांडिंग अधिकारी की मौत हो गई। इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। रीई बिरान (21) आईडीएफ की गोलानी टोही इकाई में एक स्क्वाड कमांडर थे। इज़रायल के सरकारी स्वामित्व वाले […]

You May Like