
खंडवा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से हडक़ंप मच गया था । इस मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रिस,दिवाल उर्फ राधे को धर दबोचा है ।
जिन्होंने घटना की रात करीब 8.00 बजे पहले तो महिला के साथ सुनसान क्षेत्र में जाकर शराब पी । जिसके बाद महिला से संबंध बनाने की कोशिश की । हालांकि इस दौरान महिला ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया । तब दोनों आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप कर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए । लेकिन कुछ देर बाद वापस दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे, और महिला को दोबारा पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या करना सुनिश्चित किया ।
जिसके बाद इनमें से एक आरोपी खंडवा से महाराष्ट्र के नासिक के एक डेरे में जा छिपा, तो वहीं दूसरा आरोपी खंडवा में ही भूमिगत हो गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 1000 से अधिक मोबाइल नंबर और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर इस मामले के असली कातिलों तक पहुंचा जा सका,और हत्याकांड का खुलासा हुआ।
