डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत हो 85.51 पर बंद

मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती और मानसून की प्रगति से कीमतों में स्थिरता बनने रहने की संभावनाओं के बीच विदेशी करेंसी बाजार में भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले 25 पैसे मजबूती के साथ बंद हुआ।

विदेशी बाजारों में डॉलर की कमजोरी से भी रुपया 25 पैसे बढ़कर 85.51 प्रति डॉलर की दर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 85.76 पर बंद हुआ था।

विश्व की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर इस समय फरवरी 2022 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है और इसके सस्ता होने से विदेशी मुद्रा खर्च में बचत और मुद्रास्फीति में कमी की संभावना बनती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर 85.66 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के समय रुपया एक समय 85.34 तक मजबूत हो गया था।

 

Next Post

प्रसूता और उसके बच्चे की दर्दनाक मोत 108 जननी 2 घण्टे लेट पहुँची 

Tue Jul 1 , 2025
मनासा। तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव बच्चा खेड़ी में बीती रात्रि में एक प्रसुता और उसके बच्चे की दर्दनाक मोत हो गयी, पीडि़त परिवार ग्राम पंचायत तलऊ के गांव बच्चा खेड़ी का निवासी होकर मजदूरी का कार्य करता हे, पीडि़त परीवार के राजू ओड ने बताया की मेरी […]

You May Like