मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में लौटी तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के फिर लिवाल होने से बीते सप्ताह रुपये में भी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के कारण गत सप्ताह चार दिन ही कारोबार हुआ। इस दौरान भारतीय मुद्रा उतार-चढ़ाव से गुजरती हुई दो पैसे की मजबूती के साथ 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
इससे पहले के सप्ताह में रुपया 0.49 प्रतिशत टूटकर 87.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयरों बाजारों की साप्ताहिक तेजी से रुपये को समर्थन मिला। गत सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में करीब एक प्रतिशत की बढ़त देखी गयी। इसके अलावा बैंकों ने भी डॉलर की बिकवाली की जिससे रुपये को समर्थन मिला।
