मुंबई, 25 जून (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे फिसलकर 86.09 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.05 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 86.00 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 85.79 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 86.14 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 86.05 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे फिसलकर 86.09 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
