शराब दुकान के सामने सड़क पर बाईकों का कब्जा 

सिंगरौली। बुधवार की शाम के वक्त कचनी में बीज भण्डार दुकान के सामने युवक विनय पाण्डेय की हुई मौत के बावजूद अभी तक हालात जस के तस हैं। दुकान के सामने सड़क पर पिकअप वाहन न खड़ा होता तो यह हादसा टल सकता था।

ज्ञात हो कि बीते दिन कल बुधवार की शाम करीब 3:45 बजे कचनी बीज भण्डार के सामने मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय विनय पाण्डेय पिता संतोष पाण्डेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। विनय के मौत की असली वजह काल रूपी ट्रक के अलावा पिकअप वाहन भी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज में सारी वारदात कैद हो गई है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां सड़क पर बीज भण्डार दुकान के सामने सड़क पर एक पिकअप वाहन खड़ा था और ट्रक भी आगे निकल रहा था कि बाईक सवार युवक ट्रक टायर के नीचे चला गया। आरोप लगाया जा रहा है कि कचनी की सड़क अतिक्रमण के चलते लगातार सिकुड़ती जा रही है। एसडीएम, ननि अमला अतिक्रमण हटाने का साहस नही दिखा पा रहे हैं। जिसके चलते लगातार सड़क पर दुकानदार अपने सामान को फैलाते हुये टीनसेड भी लगा रहे हैं। फिर भी खण्ड प्रशासन को यह सब दिखाई नही दे रहा है।

शराब दुकान के सामने अघोषित वाहन पार्किं ग

बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग के कचनी कस्बा की सड़के लगातार अतिक्रमण के चलते सिकुड़ती जा रही है। आलम यह है कि कचनी स्थित शराब की दुकान के सामने आज शाम करीब 4 बजे एक दर्जन मोटरसाइकिले अघोषित रूप से वाहन पार्किंग की तरह खड़ी थी। जहां शराब दुकानदार भी बाईको को हटाने के लिए कोई प्रयास नही कर रहे है। वही आरोप है कि यातायात अमला केवल माजन मोड़ से लेकर मस्जिद तिराहा तक वाहनों को दौड़ाता रहता है। यहां इनकी निगाहें नही पड़ती। इसीलिए आये दिन कचनी में सड़क हादसे होते रहते हैं।

Next Post

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाला निगरानी बदमाश धराया

Thu Jun 26 , 2025
इंदौर. रेलवे स्टेशन उज्जैन पर यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात निगरानी बदमाश आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ा. आरोपी भरत यादव उर्फ सुनील को रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र से हिरासत में लिया. आरोपी के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत […]

You May Like