सर्दी का सितम, दतिया रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, ग्वालियर में तेज धूप

ग्वालियर: बर्फीली हवा की वजह से संभाग का दतिया जिला लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, ग्वालियर में भी दतिया जैसे ही हालात रहे यहां भी दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से भी कम अंतर रहने से ठंड ने रात्रि के साथ दिन में भी शरीर को थर्रा कर रख दिया है।

हालांकि आज सुबह ग्वालियर में कोहरा छटने के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए और तेज धूप पड़ रही है। जबकि कल शुक्रवार को तेज और बर्फीली हवाओं के कारण धूप प्रभावी नहीं रही थी, लोग गलन युक्त सर्दी से बेहाल रहे। शाम होते ही तापमान तेजी से गिरा और लोग घरों में दुपकने को मजबूर हुए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

Next Post

361 महिलाएं निकलीं हाईरिस्क गर्भवती

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर:यहां के 26 सरकारी अस्पतालों में एक साथ एचआरपी क्लीनिक लगाकर 923 गर्भवती माताओं की जाँच की गई। इनमें से 361 महिलाओं को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दवाएँ व उपचार उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर ने […]

You May Like