झोपड़ी पर बिजली गिरी, एक व्यक्ति घायल, भिंड में धूल भरी हवा चली, लहार में 1 घंटे बारिश

भिंड। जिले के लहार में शनिवार शाम करीब एक घंटे बारिश हुई। उमरी थाना क्षेत्र के बझाई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में हल्की बूंदाबांदी के दौरान तेज बिजली चमकी। गांव के निवासी रामवीर पुत्र शिवदयाल कुशवाहा अपने घर के सामने बनी झोपड़ी में बैठे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में रामवीर बुरी तरह झुलस गए। परिजन और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिंड लाया गया, जहां उपचार जारी है।

भिंड में धूल भरी हवाएं चलीं। सुबह तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई। लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। रौन, उमरी सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं जिले के लहार क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली हालांकि बारिश हमने के बाद उमस बढ़ गई। वहीं बिजली सप्लाई व्यवस्था बाधित रही।

Next Post

मनोहर धाकड़ ब्लैकमेल केस में एक्सप्रेस वे के पांच कर्मचारियों पर FIR 

Sat Jun 14 , 2025
भानपुरा। आज भानपुरा थाने में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नेता मनोहर लाल धाकड़ के आपत्तिजनक वीडियो प्रकरण में 8 लाइन कंट्रोल रूम के पांच कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई। इन पर ब्लैकमेलिंग कर एक लाख रुपये मांगने और 20,000 रुपये लेने का आरोप है। आरोपियों में अजय मीणा, कमलेश […]

You May Like

Play sound