बम्हौरी बांदकपुर में किसानों से संवाद

दमोह जिले की ग्राम पंचायत बम्हौरी बांदकपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत उन्नत खेती और विकसित भारत विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया.

सांसद ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाकर पीएम ने कृषि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है. देशभर के 16,000 वैज्ञानिक 700 जिलों में किसानों से संवाद कर कृषि को समृद्ध बनाएंगे. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महिला अधिकारियों के योगदान की सराहना की और महिलाओं के लिए आने वाले समय में लोकसभा में 33% आरक्षण का जिक्र किया.

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल सिंह ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज अहिरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Next Post

अचानक चक्कर आकर गिरे व्यक्ति की मौत

Wed Jun 4 , 2025
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चल्दू में धनगर समाज के 38 वर्षीय ईश्वर पुत्र सत्यनारायण की मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार शाम को ईश्वर देवरा के पास अपने पशु चरा रहे थे। वह देवरा परिसर […]

You May Like