सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। फरियादी नाबालिग पुत्र देव अहिरवार निवासी सहोदाराय बाई, खुरई ने थाना खुरई ग्रामीण में सूचना दी कि उसकी मां ममता अहिरवार (उम्र 45 वर्ष) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है तथा अपराध छिपाने की नीयत से शव को उनके ही घर के अंदर स्थित कमरे में डबल बेड के बॉक्स के भीतर छिपा दिया गया है।
सूचना पर थाना खुरई ग्रामीण में धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।सघन विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुरेन्द्र कुमार पिता रामकिशन अहिरवार, निवासी ग्राम सिंगपुर की संलिप्तता प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे खुरई उपजेल भेज दिया गया।
